लिंक्ड लिस्ट की जानकारी हिंदी में – Linked List In Data Structure In Hindi

Linked List In Data Structure In Hindi
4.6/5 - (167 votes)

Linked List In Data Structure In Hindi –  हेल्लो Engineers कैसे हो , उम्मीद है आप ठीक होगे और पढाई तो चंगा होगा आज जो शेयर करने वाले वो Data Structure के बारे में हैं, तो यदि आप जानना चाहते हैं की Linked List In Data Structure In Hindi  के बारे में तो आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं , और अगर समझ आ जाये तो अपने दोस्तों से शेयर कर सकते हैं।

Linked List In Data Structure In Hindi

Linked List In Data Structure In Hindi
Linked List In Data Structure In Hindi

Linked List In Hindi 

Linked List In Data Structure In Hindi- Linked list एक non-primitive, linear डेटा स्ट्रक्चर है।

यह Nodes के समूह से मिलकर बना होता हैं, प्रत्येक Node के दो भाग होते हैं पहला भाग data का होता है और दूसरा pointer होता है। linked list का pointer भाग अगले node के address को hold किये रहता है।

“Linked List is a liners collection of Nodes”

  • Nodes का use data को store करने के लिए किया जाता हैं।
  • linked list dynamic होता है अर्थात यह एक ऐसा data structure  होता है जिसकी length को run-time में बढ़ाया या घटाया जा सकता है।
  • Linked List का प्रयोग  tree तथा graph को बनाने के लिए किया जाता है।
Linked List In Hindi 
Linked List In Hindi 

Types Of Linked List In Data Structure In Hindi

दोस्तों linked list 3 प्रकार का होता हैं:-

  1. Singly Linked List
  2. Circular Linked List
  3. Doubly Linked List

1. Singly Linked List In Hindi 

  • एक singly linked list में सभी nodes आपस में एक क्रम में जुड़े रहते हैं इसलिए Singly Linked List को liner linked list भी कहते हैं।
  • इस प्रकार की लिस्ट में एक प्रारंभ और अंतिम में Node होता हैं, singly linked list dynamic data structure कहलाती हैं क्युकी इसे बढ़ा और घटा सकते हैं।
Singly Linked List In Hindi
Singly Linked List In Hindi 

2. Circular Linked List In Hindi 

इस प्रकार के linked list में list में उपस्थित last node को First Bode से Connect या link करते हैं।

  • इसमें Null Point नहीं होता हैं।
  • Circular linked list में प्रत्येक नोड circle के रूप में जुड़े रहते है।
  • इसमें Last Node, First Node के address को contain किये हुए रहता है अर्थात पहला और अंतिम नोड adjacent होते है।
 Circular Linked List In Hindi 
Circular Linked List In Hindi 

3. Doubly Linked List In Hindi 

इसमें two-way direction होता है। doubly linked list के प्रत्येक node में तीन भाग होते है:-

  1. पहले भाग में डेटा स्टोर रहता है।
  2. दूसरा भाग अगले नोड के लिए link होता है।
  3. तीसरा भाग पिछले के लिए लिंक होता है।
Doubly Linked List In Hindi 



Linked List Insertion In Hindi

  • Linked List में new node insert करने  के लिए इस operation को perform किया  जाता हैं।
  • Operating System के पास space नहीं होगा तो हम node insert नहीं कर सकते हैं यहं overflow condition हो जाता हैं।

Insertion Operation करने के लिए निम्न तरीके हो सकते हैं:-

  1. Insertion_end
  2. Insertion_begging
  3. Insertion_middle

1. Insertion_end:- इस operation की सहायता से हम new node linked list के end में या सबसे last में insert करते हैं 

Insertion_end
Insertion_end

Algorithm:-

INSERT_END ( Start, ptr, next, null, item, avail)

1.  [ Check Overflow Condition ]
if avail = null
print you can not insert any any node then and exit
2. Else
get a new node= “NEW”
3.    ptr = start
4.   While ( ptr -> next!=null
ptr = ptr->next
5.    ptr -> next = new
6.    new + data = item
7.    new -> next = null
8.    free (NEW)
9.   Free (ptr)
10.   Stop


.2. Insertion_begging- इस operation की सहायता से linked list में हम new node सबसे सबसे पहले या first में add करते हैं 

 Insertion_begging
Insertion_begging

Algorithm:-

1.  [ Check Overflow Condition ]
if avail = null
print you can not insert any any node then and exit
2. Else
get a new node= “NEW”
3.    new -> next = START
START = NEW
4.    NEW -> data = item
5.    free (NEW)
6.   Stop


3. Insertion_middle:- इस operation की सहायता से linked list में दो node बीच एक new node को insert कर सकते हैं 

 Insertion_middle
Insertion_middle

Algorithm:-

INSERT_AFTER_A_NODE( START, ptr, data, item, next null, count, location)

1. [ check overflow condition ]
if avil== null
then print ” you can not insert any node and exit”
2. else, get a new node “NEW”
3. ptr = next
4. while ( count < Location ) 5. ptr = ptr-> next
count++
6. New -> next = ptr -> next
7. ptr -> next = new
8. new -> data = item
9. free (NEW)
10. free (ptr)
11. Stop


Linked List Deletion In Hindi

इस operation की सहायता से linked list में कसी node को delete करने के लिए किया जाता हैं । Linked list में deletion operation 3 तरीके से किया जाता हैं।

  1. Deletion From End
  2. Begging Deletion
  3. Middle Deletion

1. Deletion From End – इस operation सहायता से हम linked list में end से किसी नोड को delete कर सकते हैं.

Algorithm:-

1. [ check overflow condition ]
if ( start = null )
then print, linked list is empty and exit
else
2.         ptr = start
if ptr -> next = null
start = null
free (ptr)
4.  else
temp = start
while ( temp -> next != null (
temp = temp -> next
{ end of while }
5.   while ( ptr -> next!= temp )
ptr = ptr -> next
   { end of while }
6.      ptr -> next = null
7.     free (temp)
8.     free (ptr)
9.      Stop


Traversing Linked List In Hindi

Linked List के हर एक Node को विजिट करना Traversing कहलाता हैं।

Algorithm:- 

Traverse ( START, PTR, data, Next )

1. if START == Null
then  print “Linked List is empty and exit”

2. Else
PTR = START

3. While ( PTR = PTR-> Next )

4. Exit

  • हर एक Node को visit करना Traversing कहलाता हैं।
  • इस Algorithm से हम Linearly ( लाइन बार से ) ही Access कर सकते हैं।
  • यह Liner Data Structure हैं।

Conclusion Of Linked List In Data Structure In Hindi

दोस्तों इस पोस्ट को पूरा पढने के बाद आप तो ये समझ गये होंगे की Linked List In Data Structure In Hindi और आपको जरुर पसंद आई होगी , मैं हमेशा यही कोशिस करता हु की आपको सरल भाषा में समझा सकू , शायद आप इसे समझ गये होंगे इस पोस्ट में मैंने सभी Topics को Cover किया हूँ ताकि आपको किसी और पोस्ट को पढने की जरूरत ना हो , यदि इस पोस्ट से आपकी हेल्प हुई होगी तो अपने दोस्तों से शेयर कर सकते हैं।

4 Trackbacks / Pingbacks

  1. Binary Tree, Types, Traversal हिंदी- Binary Tree In Data Structure In Hindi
  2. सभी प्रकार के Binary Tree Traversal हिंदी में - Binary Tree Traversal In Hindi 
  3. जाने सभी Sorting : Bubble, Merge, Selection Etc - Sorting In Hindi
  4. Linear & Binary Search हिंदी - Searching In Data Structure In Hindi

Comments are closed.